search

हरिद्वार के प्राइवेट स्‍कूल की करतूत, टीचर ने बच्‍चे को इतनी बुरी तरह पीटा; आंख और कान से बहने लगा खून

Chikheang 2025-11-5 19:37:23 views 1251
  



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। खानपुर क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप सामने आया है। बच्चे के स्वजन ने थाना खानपुर में तहरीर देकर बताया कि पिटाई के कारण बच्चे की आंख और कान से रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नियामतपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आयुष (13) मिर्जापुर सादात स्थित एस चिल्ड्रन अकादमी जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 7 का विद्यार्थी है। 9 सितंबर 2025 को वह प्रतिदिन की भांति विद्यालय गया था। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक सतीश कुमार ने अनुशासनहीनता के आरोप में आयुष की बुरी तरह पिटाई कर दी। स्वजन के अनुसार, पिटाई के दौरान बच्चे के बाएं कान और बाईं आंख से खून बहने लगा। किसी तरह आयुष घर पहुंचा और स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

गंभीर हालत देखते हुए स्वजन उसे तत्काल लक्सर स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। एम्स में चिकित्सकों ने बच्चे की जाच कर बताया कि उसकी स्थिति गंभीर है और उन्नत उपचार हेतु उसे दिल्ली या चंडीगढ़ किसी बड़े चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता है। स्वजन उसे दिल्ली एम्स लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

बच्चे के पिता रामकुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने कान के पर्दे में गंभीर क्षति की आशंका जताई है, जिसके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ सकती है। परिजनों का कहना है कि शिक्षक की पिटाई के कारण बच्चे को दिखाई देने और सुनाई देने में भी परेशानी हो रही है।

उधर, थाना खानपुर प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शिक्षक सतीश कुमार, निवासी पूरनपुर थाना खानपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन से भी प्रारंभिक जानकारी जुटाई है। क्षेत्र में इस घटना से आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953