deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?

LHC0088 2025-11-5 18:37:10 views 657

  

भारतीय युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली (फाइल फोटो जागरण)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी द्वारा चलाए जा रहे युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। भारतीय सैनिकों के युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान में इस तरह भय का माहौल है कि असीम मुनीर की सेना ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय सेनाओं के द्वारा चलाए जा रहे युद्धाभ्यास से डरे पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर ने सभी कमांडरों को रियल टाइम अपडेट देने के आदेश दिए हैं। यही नहीं पाक की वायुसेना और नौसेना दोनों ही अपने-अपने मोर्चों पर अलर्ट है। एयर बेस तथा समुद्री क्षेत्र में तैनाती को बढ़ा दिया गया है।

रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो भारत द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास के बीच पाक सेना द्वारा जारी रेड अलर्ट पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व की चिंता को दर्शाता है कि भारतीय अभ्यास सीमा क्षेत्रों में रणनीतिक महत्व रखते हैं। पाकिस्तान की नई रणनीतिक मिसाइल कमांड भी पूरी तरह एक्टिव है, इससे देश के भीतर और सीमा पर किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी सेना द्वारा यह तैयारियां मुख्य रूप से रक्षात्मक स्वरूप की हैं, ताकि हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
बढ़ सकता है मुनीर का कार्यकाल

पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की सेवानिवृत्ति का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उनकी शक्तियों और पद को संवैधानिक रूप देने के लिए शहबाज सरकार कदम उठा रही है। पाक सरकार असीम मुनीर के कार्यकाल को संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए 27वां संशोधन लाने की तैयारी में है। मुनीर की रिटायरमेंट 28 नवंबर 2025 को होना है। लेकिन संशोधन के बाद उन्हें 2027 तक सेवा विस्तार और अधिक शक्तियां प्राप्त हो सकती हैं।
थल सेना पूरी तरह एक्टिव

पाकिस्तान की थल सेना पूरी तरह रेड अलर्ट पर है। उसने अपनी नई आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड को एक्टिव कर दिया है। डरी हुई पाकिस्तानी सेना ने लॉन्च वाहन सुरक्षित, सेफ बेस में भेज दिए हैं, ताकि वे किसी भी समय जवाबी कार्रवाई कर सकें।
एयर फोर्स पर 24 घंटे निगरानी

एयर फोर्स पर पाकिस्तानी सेना ने 20 जेट तैयार कर रखे है। पाक एयरफोर्स ने देश भर में लगातार निगरानी शुरू कर दी है। करीब 20 लड़ाकू विमान आसमान में गश्त कर रहे हैं। प्रतिदिन 50 से 60 जेट उड़ान भरकर लगातार सीमा गश्त कर रहे हैं।
ग्वादर पोर्ट की सुरक्षा

पाकिस्तानी नौसेना ने अधिकांश जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। अरब सागर तट, ग्वादर पोर्ट और समुद्री व्यापार मार्गों की खास निगरानी हो रही है। ग्वादर पोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की नौसेना भारत की विशाल ब्लू-वॉटर नेवी की तुलना में बहुत छोटी है, इसलिए वह तटीय रक्षा रणनीति पर काम कर रही है।
पाकिस्तान को चीन से मिलेंगी 8 पनडुब्बियां

पाकिस्तान की नौसेना अगले वर्ष से 8 उन्नत चीनी हैंगर श्रेणी की डीजल- इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां मिलेंगी। इन पनडुब्बियों में एयर इंडिपेंडेंट प्रपल्शन (एआईपी) प्रणाली लगी होगी। वहीं भारत नौसेना के पास पहले से ही 6 स्कॉर्पीन 6 किलो और 4 एचडीडब्ल्यू पनडुब्बियां हैं।

यह भी पढ़ें- चीन-पाकिस्तान के बीच बड़ी डील से समंदर में हलचल, भारत के लिए क्यों टेंशन है ये सौदा?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68815
Random