search

सौतेली मां के धक्का देने से चार वर्ष के मासूम की मौत

cy520520 2025-11-4 04:37:01 views 1261
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, जागरण, डोईवाला : चार साल के मासूम की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि 27 अक्टूबर को बुल्लावाला में चार वर्षीय बालक विवान शौचालय में गिरकर चोटिल हो गया था। जिसे हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों ने विवान की सौतेली मां पर उसके साथ क्रूरता पूर्वक रवैया अपनाने व हमेशा उसके साथ मारपीट करने की बात बताई थी।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि होने के बाद महिला के पति राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार राहुल की पहली पत्नी की मृत्यु 2022 में बीमारी के चलते हो गई थी। उस समय विवान एक साल का था। उसकी देखभाल के लिए राहुल ने आंबेडकर कालोनी बड़ोवाला शिमला बाईपास रोड देहरादून निवासी प्रिया से शादी कर ली थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रिया का विवान के प्रति व्यवहार क्रूरता पूर्वक था और वह उसे रोज मारा-पीटा करती थी। 27 अक्टूबर को शाम जब विवान स्कूल से आया तो सौतेली मां प्रिया ने उसे क्रूरता पूर्वक शौचालय में जोर से धक्का दिया। जिससे वह गिर गया और उसके सिर में चोट आई।

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित सौतेली मां प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, ई-रिक्शा चालक की हत्या

यह भी पढ़ें- देहरादून की शांत वादियों में शर्मनाक हरकत, स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737