search

Bihar Chunav: प्रवासी नेताओं ने संभाली है कमान, बिहार में बढ़ा चुनावी तापमान

deltin33 2025-11-3 22:43:39 views 1192
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बांका को छोड़कर सभी जगह मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।

चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से नेताओं की टीमें बांका पहुंच चुकी हैं।

इनमें उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और एक दर्जन प्रवासी महिलाएं शामिल हैं। इधर, महागठबंधन ने भी अपने प्रमुख नेताओं को प्रचार में लगाया है। गुजराती टीम ने चुनावी प्रबंधन की कमान संभाल ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खास बात यह है कि प्रवासी महिला कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। इसके साथ ही एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। कुल मिलाकर प्रवासी नेताओं की सक्रियता से चुनावी तापमान बढ़ गया है।

दरअसल, जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बांका और कटोरिया से भाजपा उम्मीदवार तथा तीन सीटों पर जदयू उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से बांका से सीपीआई के संजय कुमार, अमरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह और तीन सीटों में बेलहर से चाणक्य प्रकाश रंजन, कटोरिया से स्वीटी सीमा हेंब्रम एवं धोरैया विधान सभा से राजद उम्मीदवार त्रिभुवन दास चुनावी जंग में हैं।

खासकर कटोरिया की सुरक्षित सीट पर भाजपा ने नया चेहरा पूरनलाल टुडू को मैदान में उतारा है। इनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने हर स्तर पर बूथ मैनेजमेंट और जनसंपर्क पर खास ध्यान दिया है।
कांग्रेस के लिए दक्षिण अफ्रीका से आए नेता

महागठबंधन की ओर से दक्षिण अफ्रीका से आए ज्योजि एचएच और इंदौर से सत्यनारायण पटेल प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने बताया कि पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का आगमन लगातार जारी है।

उधर, जदयू की ओर से एक नेता पहुंच चुके हैं, जबकि दो राज्य स्तरीय नेताओं की टीम सोमवार से क्षेत्र में सक्रिय होगी। पार्टी नेता रितेश चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर चुनावी रणनीति पर काम चल रहा है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि एनडीए की जीत सुनिश्चित करन के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षामंत्री धन सिंह रावत, हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, झारखंड के पूर्व राज्य सभा सदस्य सुनील सोरेन, करमवीर सिंह, गुजरात से प्रदीप सिंह, एमपी से पहुंचे पार्टी महामंत्री गौरव सहित अन्य नेताओं की टीम क्षेत्र में योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

वहीं, जनसुराज उम्मीदवार कौशल सिंह के समर्थन में भी बाहरी नेता प्रचार में जुटे हैं। कुल मिलाकर यहां बाहरी नेताओं की मुस्तैदी से बांका की चुनावी फिजा पूरी तरह गर्म हो चुकी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521