search

दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई नागरिक से आइस ड्रग्स लाकर मोहाली में सप्लाई करती थी महिला, दोनों गिरफ्तार

deltin33 2025-11-3 22:38:01 views 1178
  

महिला और नाइजीरियाई नागरिक काफी समय से नशे का धंधा चल रहा थे।



जागरण संवाददादा, मोहाली। खरड़ सिटी पुलिस ने नशा तस्करी में खरड़ निवासी महिला और दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। दोनों से 155 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद हुई है। दोनों काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसएसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने बताया कि 55 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार महिला मूलरूप से जीरकपुर के बलटाना की रहने वाली है, जोकि इस समय खरड़ की एलआईसी कॉलोनी में रह रही थी। उसके खिलाफ खरड़ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

रिमांड पर लेकर महिला से पूछताछ के बाद दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई नागरिक किंग्सले चाइनोजो से 100 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद हुई। दो मामले मुल्लांपुर और एक बलोंगी थाने में दर्ज है। इसी तरह किंग्सले चाइनोजो के खिलाफ भी दिल्ली में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के थाने में केस दर्ज हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521