deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

KIFF: अगले महीने होगी कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत, दिखाई जाएंगी 39 देशों की 215 चुनिंदा फिल्में

cy520520 5 day(s) ago views 636

  

कब से कब तक होगा कोलकाता फिल्म फेस्टिवल (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 6 नवंबर से शुरू होने वाला है। इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के धनधान्य स्टेडियम में फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी जो अगले 8 दिन 6 से 13 नवंबर तक चलेगा। फिल्म महोत्सव में 39 देशों की 215 चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी। यह जानकारी राज्य के युवा कल्याण व खेल मंत्री अरूप विश्वास ने रवींद्र सदन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी। इस साल अभिनेता परमब्रत चटर्जी और तृणमूल सांसद व अभिनेत्री जून मालिया महोत्सव के मेजबान होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गांगुली की पत्नी देंगी खास प्रस्तुति

मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नृत्यांगना और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की पत्नी डोना गंगोपाध्याय एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उद्घाटन फिल्म, अजय कर द्वारा निर्देशित और महान अभिनेता उत्तम कुमार व अभिनेत्री सुचित्रा सेन अभिनीत 1961 की फिल्म सप्तपदी होगी। इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में भारत सहित 39 देशों से चुनी गई 215 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 185 फिल्में और 30 लघु फिल्में शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 18 भारतीय भाषाओं और 30 विदेशी भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें कोंकणी, बोरो, तुलु, संथाली सहित विभिन्न भाषाओं की फिल्में शामिल रहेंगी। मंत्री इंद्रनील सेन ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कई फिल्म प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढ़ें- 4 साल बाद कोलकाता से चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत, ये है पूरा शेड्यूल
सिने अड्डा का आयोजन किया जाएगा

हर साल की तरह इस बार भी सिने अड्डा का आयोजन किया जाएगा, जिसका नाम राज्य की मुख्यमंत्री ने गाने गाने सिनेमा रखा है। अभिनेत्री कोयल ने बताया कि इस वर्ष महान फिल्म निर्देशक ऋत्विक घटक, गुरुदत्त, संतोष दत्त, राज खोसला, संगीतकार सलिल चौधरी, अभिनेता रिचर्ड बर्टन की शताब्दी मनाई जाएगी। वहीं निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल, डेविड लिंच, अरुण राय, राजा मित्रा और शशि आनंद को विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रमेश सिप्पी की फिल्म शोले की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है।
15 समकालीन विदेशी फिल्मों का होगा पहला प्रदर्शन

इस महोत्सव में 15 समकालीन विदेशी फिल्मों का पहला प्रदर्शन होगा। निर्देशक ऋत्विक घटक की कई फिल्में उनके शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें अयांत्रिक, मेघे ढाका तारा, बारी ते पालये, कोमल गांधार और तितास एकटी नदीर नाम शामिल है। वहीं फिल्म महोत्सव के तहत 20 जगहों पर फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें नंदन वन-टू, स्टार थिएटर, अजंता, मेनका हाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल में एनआरसी के डर से अधेड़ की आत्महत्या पर गरमाई सियासत, आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के लापता के पोस्टर लगे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67954