search

UCO Bank Apprentices Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इतना मिलेगा स्टाइपेंड

deltin33 2025-10-22 17:07:18 views 1287
  

UCO Bank Apprentices Recruitment 2025: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित।



जॉब डेस्क, नई दिल्ली: यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 532 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 अक्टूबर, 2025 के अनुसार 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,000 रुपये का प्रतिमाह स्टाइपेंड व अन्य निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है।
एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी उम्मीदावरों का एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: Railway Recruitment 2025: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर हो रही भर्ती, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470611