search

बिहार में 2 MLA का विधानसभा से इस्तीफा, RJD के लिए 2020 में लड़े और अब BJP की टिकट पर मांगेंगे वोट

deltin33 2025-10-10 23:37:47 views 1264
  
बिहार में 2 MLA का विधानसभा से इस्तीफा






डिजिटल डेस्क, भभुआ(कैमूर)। कैमूर जिले के भभुआ और मोहनियां विधानसभा के दो विधायकों, भरत बिंद और संगीता कुमारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

भरत बिंद भभुआ से 2020 में RJD के टिकट पर विधायक बने थे, जबकि संगीता कुमारी मोहनियां से RJD से ही निर्वाचित हुई थीं। बाद में दोनों BJP में शामिल हो गए। RJD ने उनके BJP में जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोनों ने इस्तीफा दे दिया है।

  

  

बता दें कि दोनों फिलहाल भाजपा में है। जबकि दोनों राजद से निर्वाचित हुए थे। दोनों जब भाजपा में शामिल हुए तो राजद के तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में दोनों विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट को लेकर सभी दलों में खुश जोर आजमाइश हो रही है। उक्त दोनों विधायक भी टिकट के मजबूर दावेदार हैं।

  

  

कहा जा रहा है कि BJP के टिकट पर ये दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और टिकट को लेकर सभी दलों में जोरदार जोड़तोड़ हो रही है। कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम (चेनारी) ने भी इस्तीफा दिया है, वे भी BJP के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

  

  

ये इस्तीफे महागठबंधन के लिए झटका माने जा रहे हैं, जबकि BJP के लिए ये संगठन विस्तार का अवसर हो सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476783