search

एक दिन की डीएम बनीं छात्रा प्राची कश्यप, लोगों की बातें सुनते ही दिए ये निर्देश, कहा- यह मेरे लिए…

deltin33 2025-10-10 09:06:02 views 1262
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग की मेधावी छात्रा प्राची कश्यप को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राची कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को उन्हें निस्तारित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राची हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टापर रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुकी हैं।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा प्राची कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल बालिकाओं को बड़े सपने देखने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ सशक्त बनाना है।

प्राची कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक दिन की जिलाधिकारी बनना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।

महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन जानकारी दी

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत गुरुवार को थाना परिसर में महिलाओं को अभियान और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है।

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों और संबंधित अधिकारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिला आरक्षी अस्तुति सिंह और उपनिरीक्षक बालेंद्र यादव ने महिलाओं को मिशन शक्ति का पम्पलेट वितरित कर विस्तार से समझाया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476702