search

नीट एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 40

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त रूप से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने वीडियो में छात्रों को राहत देते हुए बताया कि 20 से 22 जून तक यानी तीन दिनों तक पंजाब की रोडवेज बसो में यात्रा मुफ्त होगी। इसके लिए नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।
  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि नमस्ते बच्चों, आपके सुझावों के आधार पर पंजाब सरकार ने 20 से 22 जून तक नीट के सभी छात्रों के लिए बस सेवाएं मुफ्त करने का फैसला किया है।




  केजरीवाल ने बच्चों की परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को तनाव लेने की जरूरत नहीं है, बस कड़ी मेहनत करनी है। सभी को डॉक्टर बनना है, बस हिम्मत नहीं छोड़नी है, बस मेहनत करना है।
  दूसरी ओर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत से गरीब छात्र नीट की परीक्षा देते हैं। उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते। हाल ही में जब केजरीवाल ने नीट के छात्रों से बात की तो उन्होंने मदद का अनुरोध किया। नीट की परीक्षा 21 जून को है, इसलिए पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 20, 21 और 22 जून को नीट की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का किराया पंजाब रोडवेज की सभी बसों में माफ कर दिया जाएगा। अपना एडमिट कार्ड दिखाएं, और आपसे टिकट का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।




  बता दें कि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के उम्मीदवारों से अपील की थी कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव और अवसाद की खबरों के मद्देनजर कोई भी कदम न उठाएं।
  केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी भावनाएं और सुझाव कमेंट या डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से उनके साथ साझा करें, और उन्हें आश्वासन दिया कि 'हम आपके साथ हैं'।






Deshbandhu



NEET paper leakArvind KejriwalAam Admi Partypolitics









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078