search

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तंज, ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 111

धर्मशाला। हिमालच प्रदेश में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
  भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है। कांग्रेस की ओर से जो गारंटियां दी गई थीं, वे फेल हो गईं। किए गए वादे से मुकर गए और अब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबा दिया है।
  नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सीएम भगवंत मान के बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब के लोगों की ओर से पूछा जा रहा है कि 'आप' की सरकार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? सरकार बनने के चंद महीनों के अंदर भ्रष्टाचार की वजह से जिनके मंत्री का इस्तीफा हो जाए, जिनके सात सांसद साथ छोड़कर चले जाएं और जिनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे, ईडी की ओर से रेड मारी गई हो, वे ज्ञान बांटते फिर रहे हैं।




  उन्होंने कहा कि जिनके ऊपर शराब पीकर विधानसभा में आने का आरोप है, उस राज्य की हालत क्या होगी? जिस राज्य को ड्रग्स मुक्त करने की बात कही गई थी, पंजाब को ड्रग्स युक्त करने की बात आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है।
  मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग पदों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन गंभीरता नहीं आती। मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के संदेश को समझने की जरूरत है। पीएम मोदी ने अपील में कहा कि विदेश से आने वाली चीजों पर अगर हमारी निर्भरता कम होगी, खपत कम करेंगे, और उसके विकल्प तैयार करेंगे, तो देश आत्मनिर्भर होगा। इसको लेकर अगर देश के 140 करोड़ लोग कोशिश करें, तो इसमें देश की भलाई है।
  पीएम मोदी की ओर से की गई अपील पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट कहना है कि संयम के साथ इस संकट के समाधान के लिए समाज और सरकार मिलकर सामना करें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पैनिक उत्पन्न करने में लगे हुए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरा विश्व संकट का सामना कर रहा है।






Deshbandhu



himachalpoliticsAnurag ThakurCongress









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
147937