search

बीबीएमबी में हिंदी अनुवादकों के पदों पर भर् ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 35

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 19 अप्रैल है।  
बीबीएमबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।  




हिंदी अनुवादक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है।  
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  




योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मूल डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।  
अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए तय किया गया है।  
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।






Deshbandhu




hiring policyjobsdelhi news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140846