search

‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप पर करें शिकायत, ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 42

पटना। ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप के माध्यम से राज्य के लोग सड़कों के गड्ढों के बारे में शिकायत कर सकते हैं। संबंधित विभाग तुरंत मामले का संज्ञान लेगा और 48 घंटे के भीतर इंजीनियर या फिर ठेकेदारों द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य ठीक नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को इस बाबत जानकारी साझा की।  
पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे विभाग ने, हमारे नेता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में, 'हमारा बिहार, हमारी सड़क' ऐप लॉन्च किया है। अगर सड़क में कोई गड्ढा या दरार है या अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि सड़क ठीक नहीं है, तो वह उसकी एक तस्वीर लेगा और उसे हमारे कमांड सेंटर में भेज देगा। उसे यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि यह सड़क कहां की है, किस ब्लॉक की है, या कौन सी सड़क है। यह सारी जानकारी जियोटैगिंग के जरिए अपने आप हमारे पास पहुंच जाएगी।  




उन्होंने बताया कि हम लोग 48 घंटे का वक्त इंजीनियर और ठेकेदार को देते हैं, अगर 48 घंटे के भीतर वे रिस्पोंड नहीं करते हैं तो एक बार फिर रिमाइंडर जाएगा। इसके बाद कारण बताओ नोटिस के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।  
'बिहार दिवस' के अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इसकी शुरुआत, हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के आधार पर की गई थी, ताकि बिहार के लोग इसे मनाने पर गर्व महसूस करें, क्योंकि हमारी परंपराएं, विरासत और इतिहास समृद्ध और गौरवशाली हैं।  




मंत्री अशोक चौधरी ने 'बिहार दिवस' के मौके पर पटना के गांधी मैदान में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन एवं भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आधुनिक विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा गांव-गांव तक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बना रहा है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए द्वार भी खोल रहा है।  




उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि विविध संस्कृतियों की पवित्र भूमि बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है, आज भी बिहार और बिहारवासियों की पहचान बुद्धिमत्ता और जुझारू स्वभाव के रूप में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा गांव-गांव तक सड़कों का सशक्त नेटवर्क विकसित किया गया है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे विकास की जीवनरेखा होती हैं।






Deshbandhu




ashok chaudharypoliticsbiharpatna news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140219