search

Kishtwar Encounter: 18 महीनों में जैश कमांडर सैफुल्लाह गैंग का सफाया, सात आतंकी ढेर; आर्मी चीफ ने दी बधाई

cy520520 Yesterday 22:26 views 619
  

18 महीनों में जैश कमांडर सैफुल्लाह गैंग का सफाया। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के छात्रु के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह बलोच व उसके दो साथियों के मारे जाने के साथ उसके सात सदस्यीय दल का सफाया हो गया है।
पिछले अठारह महीने में कई बड़े आतंकी हमले अंजाम देने वाले इस दल का सदस्य आदिल कुछ दिन पहले इसी इलाके में मारा गया था।

सूत्रों के अनुसार, इस दल के दो सदस्य उधमपुर के मजालता व एक कठुआ जिले के बिलावर में मारा गया थे। रविवार को आपरेशन त्राशी के दौरान तीन आतंकवाादियों के मारे जाने के साथ सेना, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना की उत्तरी कमान के सैनिकों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने सैनिकों की दक्षता, अटूट संकल्प के साथ चुनौतीपूर्ण हालात में प्रभावी समन्वय की सराहना की है। सेना प्रमुख ने कहा कि उत्तरी कमान के सैनिक कठिन हालात में भी उच्च सतर्कता, परिचालन उत्कृष्टता व बेहतरीन तालमेल का परिचय देना सराहनीय है।
आपरेशन त्राशी में आतंकी ढेर

आर्मी चीफ ने आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता व समर्पण को देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। सेना ने दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी मजबूती व रणनीतिक समन्वय के साथ जारी रहेंगे।

इसी बीच किश्तवाड़ में आतंकियों को मार गिराने के आपरेशन त्राशी में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी हिस्सा लिया।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मारा गया आतंकी कमांडर सैफुल्लाह बलोच जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय कमांडर था। उस पर 5 लाख का इनाम था। क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमलों की साजिश रचने वाला सैफुल्लाह व उसकी आतंकी समूह पिछले 18 महीनों से सुरक्षाबलों की पकड़ से बचता आ रहा था।
आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज

सैफुल्लाह का अपने साथियों के साथ मार गिराया जाना, जम्मू क्षेत्र में जैश-मोहम्मद के नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा झटका लगा है। इससे जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे, सेना, सुरक्षाबलों का मनोबल और भी मजबूत हुआ है।

सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ अभियान की कड़ी निगरानी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार रविवार को सफल आतंक विरोधी अभियान जैश-ए- मोहम्मद को सक्रियता के निचले स्तर तक धकेल देगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161825