search

Rajasthan PTET 2026: राजस्थान पीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, 2 वर्षीय BEd प्रोग्राम के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

Chikheang 3 hour(s) ago views 159
  

Rajasthan PTET 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से राजस्थान राज्य के संस्थानों में दो वर्षीय [B.Ed.] प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र राजस्थान से बीएड करना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
4 वर्षीय प्रोग्राम बंद

महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार चार वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड [B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed.] प्रोग्राम के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। 4 वर्षीय बीएड को बंद करने का फैसला लिया गया है।
महत्वपूर्ण डेट्स
आवेदन स्टार्ट होने की डेट20 फरवरी 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट20 मार्च 2026
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि14 जून 2026

पात्रता एवं मापदंड

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक/ परास्नातक किया हो। आरक्षित वर्ग (केवल राज्य के मूल निवासी) के लिए पासिंग पर्सेंटेज 45 प्रतिशत तय किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 2 वर्षीय बीएड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिल एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  

  • Rajasthan PTET 2026 Online Form Link
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड प्रोग्राम में आवेदन करने के साथ अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षा विभाग में परिचारी के 45 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती, एजुकेशन मिनिस्टर सुनील कुमार ने किया एलान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166018