search

इटावा: मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक घंटे बाधित रहा यातायात

LHC0088 2026-2-22 09:26:29 views 748
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, इटावा। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर साम्हो रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर जा रही डाउन गाड़ी संख्या 4854 मरुधर एक्सप्रेस का इंजन शनिवार रात 11 बजे अचानक फेल हो जाने से हड़कंप मच गया। इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।
आम्रपाली एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया

इस घटना के कारण पीछे आ रही डाउन गाड़ी संख्या 5708 आम्रपाली एक्सप्रेस को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
मरुधर एक्सप्रेस में दूसरा इंजन जोड़ा गया

कंट्रोल रूम की सूचना पर अतिरिक्त इंजन मौके पर पहुंचाया गया। खराब इंजन को हटाकर मरुधर एक्सप्रेस में दूसरा इंजन जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी जांच की जा रही है। इस दौरान डाउन ट्रैक एक घंटे तक बाधित रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126