search

एक्शन मोड में सारण पुलिस: हत्या, लूट और पॉक्सो के आरोपियों समेत 39 दबोचे गए

LHC0088 2026-2-21 15:26:29 views 1041
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, छपरा। सारण पुलिस ने जिले में अपराध और शराबबंदी कानून को लेकर चौतरफा सख्ती दिखाई है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर 20 फरवरी को जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। छपरा सदर से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक हुई कार्रवाई में कुल 39 आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटी को भी दबोचा गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों में 12 आरोपित शराब सेवन करते पकड़े गए, जबकि चार को शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया। लंबित मामलों में फरार चल रहे 13 वारंटी को भी दबोचा गया।  

इसके अलावा हत्या के प्रयास के चार, अपहरण के एक, पाक्सो अधिनियम के एक, हत्या के 1 तथा लूट के एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई। अन्य कांडों में दो आरोपित को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
53.65 लीटर शराब जब्त

अभियान के दौरान शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 53.65 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 11.25 लीटर देशी और 42.4 लीटर विदेशी शराब शामिल है।  

साथ ही एक अपहृता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर भी अंकुश लगाने की पहल की।
56 वाहनों से 1,10,000 रुपये जुर्माना

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 56 वाहनों से 1,10,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126