search

बांका में बंद घर से 30 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर

deltin33 3 hour(s) ago views 749
  

बंद घर से 30 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी



जागरण संवाददाता, बांका। बौसी थाना थाना क्षेत्र के भायाभीठा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना श्वेता देवी, पति डिप्टी नारायण सिंह के घर की है।

पीड़िता ने बताया कि वह रात में दूसरे कमरे में सो रही थीं। शनिवार सुबह जब वह संबंधित कमरे में झाड़ू लगाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर बाहर से देखने पर खिड़की टूटी हुई नजर आई और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद एक बच्चे को खिड़की के रास्ते अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया।
150 ग्राम सोना चोरी

घर के बक्से और अलमारी खंगालने पर पता चला कि चोर करीब 150 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवरात ले उड़े। चोरी गए गहनों में दो सोने की चेन, छह जोड़ी कान की बाली व झुमका, चार अंगूठी, छह नाक का बेसर, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का बाला, चार जोड़ी पायल, 20 चांदी के सिक्के और चार चांदी की मछली शामिल हैं। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी गायब हैं।

पीड़िता के अनुसार चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। मामले की लिखित शिकायत बौंसी थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474651