search

दिल्ली में क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट का भंडाफोड़, T-20 विश्व कप के मैचों पर दांव लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 2026-2-21 12:56:52 views 1147
  

तिलक नगर में चल रहे हाई-टेक सट्टेबाजी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार।  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने आनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तिलक नगर इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी कर तीन आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह चल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप के मैचों पर डिजिटल पोर्टल्स के जरिए अवैध दांव लगवा रहा था।
सट्टेबाजी पर विशेष निगरानी

उपायुक्त डी शरद भास्कर ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ लगातार निगरानी रख रहा था। 19 फरवरी को इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई संजीत राणा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर लगा करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने सटोरियों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

सटीक सूचना के आधार पर टीम ने तिलक नगर स्थित एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर छापा मारा। वहां जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच चल रहे लाइव मैच पर सट्टेबाजी सक्रिय रूप से चल रही थी।

पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, 02 लैपटाप, फाइबर राउटर और चार्जर्स बरामद किए हैं। आरोपी व्हाट्सएप नंबरों और विशेष वेबसाइटों के माध्यम से सट्टेबाजों के संपर्क में थे।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन ले रखा था, जहां वे पाइंट्स, जिसमें 1 पाइंट 1.01 रुपये के बराबर रखा गया था, के आधार पर दांव लगवाते थे। डिजिटल भुगतान मिलते ही सट्टेबाजों की आईडी में पाइंट्स क्रेडिट कर दिए जाते थे।
सट्टेबाजी के लिए किराए पर लिया था फ्लैट

गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य सरगना राजकुमार है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और निहाल विहार में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने पिछले कुछ महीनों से सट्टेबाजी के लिए यह फ्लैट किराए पर लिया था।

अन्य दो आरोपित, अशोक कुमार चौधरी और सनी कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले हैं, जो राजकुमार के पास 25,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पूरी तरह तकनीक आधारित था। आरोपित आनलाइन विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को फंसाते थे और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से पैसे का लेनदेन करते थे। तिलक नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब अन्य बैंक खातों व नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रयागराज में करोड़ों रुपये का सट्टा लगा, सटोरियों को बुकी दे रहे कई तरह का आफर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126