search

मुरादाबाद नगर निगम का 11.59 अरब का बजट पास, विकास कार्यों को रफ्तार; व्यापारियों को किराए में राहत

Chikheang 4 hour(s) ago views 950
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। महापौर कैंप कार्यालय में शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए 115,925.42 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। पिछले साल 2025-26 का बजट 112,349.39 करोड़ रुपये था।

इस बार पिछले साल की अपेक्षा 3,576.03 लाख रुपये का बजट अधिक है। अब इस बजट को अंतिम मंजूरी के लिए 23 फरवरी, सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।  

पहले 19 जनवरी को बोर्ड बैठक होनी प्रस्तावित थी, लेकिन उदीषा चौपाला कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते बोर्ड बैठक नहीं हो पाई थी।

बजट प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। इसके लिए कोई औपचारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया और सदस्यों को एक दिन पहले ही सूचना दी गई। क्योंकि नगर निगम बोर्ड की बैठक से पहले कार्यकारिणी में बजट अनुमोदित होना जरूरी होता है।

इसमें सड़क निर्माण, पार्क व चौराहा चौड़ीकरण पर 3,000 हजार लाख और जलापूर्ति पर 1,800 लाख रुपये खर्च होंगे।

महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में दुकानों के किराया निर्धारण पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव के तहत जिन दुकानों का किराया पहले 434 रुपये था, उसे घटाकर 400 रुपये करने का निर्णय लिया गया।

इससे व्यापारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आय के संतुलन पर भी विचार किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजीत कुमार सिंह, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

महापौर ने बजट से पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ मदों में संशोधन के निर्देश भी दिए थे।
विकास कार्यों पर दिया जोर

वर्ष 2026-27 के बजट में सड़क, पथ प्रकाश, सफाई, जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। अवस्थापना निधि से सड़क निर्माण, पार्क विकास और चौराहों के चौड़ीकरण जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। साथ ही नगर निगम की परिसंपत्तियों के रखरखाव पर भी बड़ा खर्च निर्धारित किया गया है।
मद प्रस्तावित खर्च

  • जलापूर्ति 1,800 लाख
  • नाला सफाई दो करोड़
  • नाला निर्माण दो करोड़
  • सड़क, पार्क व चौराहा विकास तीन अरब
  • सीवर लाइन मरम्मत व रखरखाव 450 लाख
  • शौचालय निर्माण 100 लाख


बोर्ड बैठक से पहले कार्यकारिणी की बैठक बुलाना जरूरी था। जिससे अचानक बैठक बुलाकर वर्ष 2026-26 के बजट पर चर्चा की गई और अनुमोदित किया गया। अब विस्तार से 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा होगी।
विनोद अग्रवाल, महापौर

कार्यकारिणी में केवल बजट पास किया गया है। अंतिम मुहर 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में लगेगी, जहां पार्षद विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और सुझाव देंगे।
दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

23 फरवरी को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक

नगर निगम की बोर्ड बैठक 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 11 अरब 59 करोड़ रुपये का बजट पारित किया जाएगा। यह बजट पहले ही कार्यकारिणी से अनुमोदित हो चुका है।

बैठक में शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति और अन्य योजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में उठाए गए प्रस्तावों की मिनट बुक के आधार पर समीक्षा की जाएगी।  

अधिकारियों से यह भी जवाब लिया जाएगा कि किन प्रस्तावों को पूरा किया गया और जो लंबित हैं, वे किन कारणों से अधूरे हैं। बैठक को लेकर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165647