search

J&K Weather: मार्च में भी जारी रहेगा शुष्क मौसम, 27-28 फरवरी को होगी बारिश; जानें घाटी का पूर्वानुमान

LHC0088 3 hour(s) ago views 956
  

मार्च में भी जारी रहेगा शुष्क मौसम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। फरवरी के सूखे के बाद मार्च की शुरुआत भी शुष्क मौसम के बीच होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि फरवरी के अंत तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

25 फरवरी तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है। 26 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, जबकि 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
चार से सात मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना

मार्च के पहले सप्ताह के पूर्वानुमान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एक से तीन मार्च तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, और ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। चार से सात मार्च तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने कृषि कार्य जारी रखें। विभाग ने यह भी कहा है कि अगले सात दिनों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच, घाटी में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहा। श्रीनगर समेत अधिकांश स्थानों पर दिनभर धूप छाई रही। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।
मार्च का पहला सप्ताह भी शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 0.4, पहलगाम में -2.2, कुपवाड़ा में -1.0, कुकरनाग में 3.6, गुलमर्ग में -0.5, कुलगाम में 0.2, शोपियां में -0.4, जबकि बांडीपोरा में न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

इस प्रकार, मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के अनुसार, मार्च का पहला सप्ताह भी शुष्क मौसम के साथ गुजरेगा, जिससे किसानों और आम जनता को अपनी गतिविधियों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163376