search

अब लाल-सफेद-नीले रंग में रंगा जाएगा एयरफोर्स वन, नई कलर स्कीम को मिली मंजूरी

LHC0088 2026-2-20 23:27:52 views 1247
  

अब लाल-सफेद-नीले रंग में रंगा जाएगा एयरफोर्स वन (फोटो- रॉयटर)



एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद के मुताबिक एयरफोर्स वन को लाल, सफेद, गहरे नीले और सुनहरे रंगों की नई पेंट स्कीम दी जाएगी। यही रंग दूसरे छोटे सरकारी वीआइपी विमानों पर भी लगाए जाएंगे। वायुसेना ने नए लुक की आधिकारिक झलक भी जारी की है।

वायुसेना के अनुसार, बोइंग के दो 747-800 विमान पुराने 747-200 की जगह लेने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। एक तीसरे 747-8आइ जेट को भी इसी रंग योजना में रंगा जाएगा।

दरअसल, ट्रंप ने 2018 में एयर फोर्स वन की पारंपरिक नीले-सफेद रंग के डिजाइन को बदलने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ज्यादा खर्च और डिलीवरी में देरी की आशंका के कारण 2023 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे रोक दिया था। पिछले महीने ट्रंप ने मौजूदा रंग को बेबी ब्लू बताते हुए कहा कि अब विमान का रंग बदला जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126