search

रेलवे का होली गिफ्ट: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; आनंद विहार, मुंबई और कोलकाता के लिए खुल गई राह

deltin33 Yesterday 22:57 views 468
  

भारतीय रेल



जागरण संवाददाता, बरेली। होली पर रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलाने की घोषणा की है। इनमें छह जोड़ी ट्रेनें उत्तर रेलवे और एक जोड़ी पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा। इनमें पांच जोड़ी बरेली से होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर कैंट-दानापुर होली स्पेशल का संचालन 26 फरवरी, दो और छह मार्च और दानापुर-फिरोजपुर कैंट 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को चलेगी।

04616 ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 12:00 बजे चलेगी और बरेली दूसरे दिन 01:10 बजे और दानापुर 1730 बजे पहुंचेगी और वापसी में 04615 दानापुर से 21:10 बजे चलेगी और बरेली दूसरे दिन 12:30 बजे और फिरोजपुर 23:55 बजे पहुंचेगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी व दो मार्च और कोलकाता-योगनगरी स्पेशल 28 फरवरी और चार मार्च को चलेगी।

04312 योग नगरी ऋषिकेश से 22:10 बजे चलेगी और बरेली 05:02 बजे और तीसरे दिन 08:00 कोलकाता पहुंचेगी और वापसी में 04311 कोलकाता से 13:55 बजे चलकर तीसरे दिन बरेली 16:28 बजे और योग नगरी ऋषिकेश 22:55 बजे पहुंचेगी। अमृतसर-कटिहार स्पेशल 25 फरवरी, एक और पांच मार्च को और कटिहार-अमृतसर स्पेशल 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को चलेगी।

04614 एक्सप्रेस अमृतसर से 14:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन 01:40 बजे और तीसरे दिन 01:00 बजे कटिहार पहुंचेगी और वापसी में 04613 कटिहार से 04:00 बजे चलेगी और दूसरे दिन बरेली 01:13 बजे और 14:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल 11 मार्च और आनंद विहार टर्मिनल सहरसा 10 और 17 मार्च को चलेगी।

05575 सहरसा से 20:00 बजे चलकर दूसरे दिन 18:32 बजे बरेली और तीसरे दिन 01:05 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी और वापसी में 05576 आनंद विहार टर्मिनल से 5:15 बजे चलकर बरेली 10:38 बजे और दूसरे दिन 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल छह से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को और आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट आठ से 16 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, रविवार, सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

05579 पूर्णिया कोर्ट से 16:30 बजे चलकर दूसरे दिन बरेली 18:32 बजे और तीसरे दिन आनंद विहार 01:05 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05580 आनंद विहार टर्मिनल से 5:15 बजे चलकर बरेली 10:38 बजे और दूसरे दिन 13:45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। इसके अलावा तिलक ब्रिज-मुरादाबाद-तिलक ब्रिज स्पेशल भी चलेगी।

वहीं सीनियर डीसीएम पूर्वोत्तर रेलवे संजीव शर्मा ने बताया कि मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 09185 मुम्बई सेंट्रल से 22 फरवररी, एक, आठ, 15, 22 और 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार और 09186 कानपुर अनवरगंज से 23 फरवरी, दो, नौ, 16, 23 और 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को छह फेरों के लिए चलेगी।

09185 मुम्बई सेंट्रल से 10:55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, वापसी, बलसाड़, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा छावनी, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिल्हौर होते हुए कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09186 कानपुर अनवरगंज से 18:25 बजे चलकर दूसरे दिन मुम्बई सेंट्रल 22:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

  

यह भी पढ़ें- UP-बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली स्‍पेशल ट्रेनों की ग‍िनती और फेरों की संख्या बढ़ाई; देखें पूरी लिस्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474336