एआई इमेज
संवाद सहयोगी, फरीदपुर (बरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली दफ्तर वाले मोड पर बने पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर शुक्रवार की सुबह नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा घर से विद्यालय जाने को निकली और अपने मित्र युवक के साथ रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गई। किसी ने छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। छात्रा के परिजनों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर छात्र को युवक के साथ पकड़ लिया और फिर जमकर हंगामा हुआ छात्रा के पिता ने छात्रा की पिटाई कर दी।
छात्र का हाथ भी चोट लगने से घायल हो गया। गाली गलौज और हंगामा के बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मगर बोर्ड परीक्षाओं के चलते पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसी बीच छात्र की मां भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझा बूझाकर अपने घर ले गई वहीं छात्रा के पिता भी बदनामी की वजह से बगैर शिकायत पुलिस में किये उसे घर लेकर चले गए।
शुक्रवार को सुबह समय लगभग 10:00 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली दफ्तर के पास बनी मार्केट के ऊपर रेस्टोरेंट पर एक विद्यालय की पढ़ने वाली छात्रा व दूसरे विद्यालय का पढ़ने वाला छात्र दोनों ही पिज्जा रेस्टोरेंट पर मौज मस्ती करने पहुंचे थे। तभी इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो उसके पिता भी मौके पर पहुंच गए और फिर घंटों हंगामा व मारपीट होती रही।
छात्र के परिजनों को जब पता चला तो उसकी मां भी दौड़ी दौड़ी पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ने पर युवक आपा खो बैठा छत से ही उठकर आत्महत्या करने को आमादा हो गया बमुश्किल उसकी मां ने उसे रोका और समझा बुझाकर अपने घर ले गई। वहीं लड़की के पिता भी उसे अपने घर ले गए। दोनों के परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की।
चर्चा रही कि इस तरह के कई रेस्टोरेंट नगर में बने हैं जहां पर एकांत में जोड़े बैठे रहते हैं। इनमें अधिकतर छात्र व छात्राएं होते हैं। रेस्टोरेंट स्वामी इन से बिल के रूप में अधिक रकम वसूल करते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऐसे रेस्टोरेंट में बनाए गए प्राइवेट चैंबर्स की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं लेकिन शहरी क्षेत्र में तो इस पर कार्य हुआ लेकिन यहां पर चैंबर व एकांत सुविधा लगातार चल रही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है लेकिन ऐसे स्थानों की निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रुपये दो वरना वायरल कर देंगे वीडियो! बरेली के स्पा सेंटर में वसूली का \“गंदा खेल\“, ऋषभ ठाकुर समेत 5 पर FIR |
|