search

जौनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, 10 माह पूर्व हुआ था विवाह

deltin33 3 hour(s) ago views 629
  

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।



जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर)। नगर से सटे उसरा भादी गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव बंद कमरे में पंखे से दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिला। 10 माह पूर्व ही विवाह हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी संजीव कुमार की 28 वर्षीय पत्नी मनीता उर्फ पूनम ने कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर बाद तक बाहर न निकलने पर सास सुनीता बुलाने गई तो आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

किसी तरह दरवाजा खोला तो बहू का फंदे से लटका देखकर स्वजन को जानकारी दी। जेठ उमेश कुमार फंदा काटकर उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। मृत मनीता उर्फ पूनम का मायका सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर गांव में था। उसका विवाह गत वर्ष अप्रैल में हुआ था। शुक्रवार की सुबह मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ के बाद शव कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी किरन कुमार सिंह ने बताया मायके वालों ने ससुरालीजन पर किसी तरह का आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरंभिक छानबीन में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, सड़क दुर्घटना में मौत; दुबई से आया था मुंबई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474250