search

कानपुर में संभलकर निकले, रातभर हमीरपुर हाईवे तो सुबह गंगापुल में जाम, शहर के अंदर वाहन की रफ्तार भी थमी

deltin33 3 hour(s) ago views 1063
  

कानपुर में गंगा पुल की तरफ लगा जाम। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर हमीरपुर हाईवे पर रात में एक डंपर खराब होने की वजह से जाम लग गया। रात भर वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं, दोपहर को उन्नाव की तरफ गंगापुल पर कार को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे करीब छह किमी तक जाम लगा रहा। वहीं, इसका असर शहर में भी देखने को मिला, हर चौक-चौराहों पर वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए।
छह किमी तक लगा जाम

जाजमऊ पुराने गंगापुल के बीचों बीच ( उन्नाव से कानपुर रूट) पर शुक्रवार दोपहर एक डंपर ने पीछे से कार पर टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सवार दंपती से कार में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर कहासुनी होने लगी। जिससे ट्रैफिक रुक गया, फिर देखते ही देखते उन्नाव की ओर करीब पांच - छह किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान भीड़ के बीच डंपर चालक वहां से भाग निकला। फिर, राहगीर द्वारा डायल 112 पर मिली जाम की सूूचना पर पहुंची जाजमऊ और ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे डंपर की मदद से खड़े डंपर को हटवाकर थाने में खड़ा करवाया। वहीं, कार सवार घटना की शिकायत करने से इनकार करते हुए चले गए। पुलिस डंपर की जानकारी जुटा रही है।
दोनों वाहनों के हटने के बाद जाम खुला

इसपर जाजमऊ और ट्रैफिक पुलिस पहुंची। मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार पर टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वहीं गाड़ी छोड़कर भाग गया था, वहीं एक ट्रक भी खराब था। जिससे उन्नाव की ओर जाम लगा था। दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य करवाया गया। वहीं, कार सवार ने शिकायत नहीं की।
रात भर जाम से वाहनों में सो गए चालक

कानपुर हमीरपुर हाईवे पर रमईपुर में ओरियारा चौराहा के पास एक डंपर खराब हो गया था। इससे वहां पर जाम की स्थिति बनने लगी। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन की मदद से डंपर को किनारे करवाया तब तक शंभुआ ओवरब्रिज पर एक डंपर खराब हो गया। उसे भी किनारे करवाया गया। लेकिन, इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम का असर करीब 30 किलोमीटर तक नजर आया। रात भर वाहनों के फंसे रहने की वजह से चालक उसी में सो गए। इससे ट्रैफिक पुलिस को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474250