search

स्कूल वैन पलटने से 9 बच्चों समेत 10 लोग घायल, हालत मंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

Chikheang 3 hour(s) ago views 395
  



संवादसू्त्र, हरचंदपुर (रायबरेली)। बख्तावरपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर खड्ढ में पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार एक शिक्षिका व नौ बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कंडौरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल की मैजिक महाराजगंज-हरचंदपुर रोड पर बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बताया जा रहा है कि पूरे बख्तावर गांव के पास मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार डंपर के आ जाने से मैजिक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।
हादसे के दौरान वैन में मौजूद थे 10 बच्चे

हादसे के समय मैजिक पर एक टीचर व करीब 10 से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में शिक्षिका नवीगंज निवासी स्मृति सिंह, छात्रा प्रिया, विशाल, काव्यांश, साक्षी, आर्यन, शिवम, अंश, अनुष्का, शिवम चोटिल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन हर कोई मदद को दौड़ पड़ा।

स्थानीय लोगों ने सभी को मैजिक से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद काव्यांश व शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी होते ही बच्चों के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस व अभिभावकों की मंशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

सीएचसी अधीक्षक डा. बीके सिंह का कहना है कि दो बच्चों को रेफर किया गया है। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वीजा बनवाने के नाम पर ठगी, इब्राहिमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बलिया जिले को किया ट्रांसफर

मामले में सनसाइन स्कूल के प्रधानाध्यापक अभिषेक त्रिवेदी का कहना है कि जिन बच्चों को चोट लगी है, उनका उपचार कराया जा रहा है। डंपर चालक की गलती से हादसा हुआ है। अभिभावकों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165177