search

रेलवे पुलिया की मरम्मत के दौरान मधुमक्खियों का हमला, सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत 50 घायल, लखनऊ रेफर

deltin33 3 hour(s) ago views 396
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन से उन्नाव के मध्य स्थित पुलिया संख्या 352 (उन्नाव-ऊंचाहार रेलमार्ग) पर मरम्मत कार्य के दौरान गुरूवार देर शाम को अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकाम) समेत करीब 50 लोग घायल हो गए।
पुलिया संख्या 352 पर मरम्मत कार्य चल रहा था।

इसी दौरान आसपास बने मधुमक्खियों के छत्ते में कंपन होने से झुंड आक्रामक हो गया और वहां मौजूद इंजीनियरों, कर्मचारियों व मजदूरों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। बचाव के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा

घायलों को तत्काल उपचार के लिए उन्नाव के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां अधिकांश का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकाम रायबरेली) संदीप कुमार को पहले रायबरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।  

रायबरेली सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकाम संदीप कुमार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले वह खुद तो जख्मी हुए ही साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य शैलेन्द्र कुमार, मजदूर राजू, राजेश, धीरेन्द्र कुमार, जगलाल , बिरजू, खेलावन, रजऊ प्रसाद , दीननाथ ,जगईलाल , तीरथ सरोज ,अर्जुन कुमार, सोनू समेत 50 लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, सड़क दुर्घटना में मौत; दुबई से आया था मुंबई

पुलिया का मरम्मत कार्य रोक दिया गया है। जिन्होंने बताया कि अधिकांश मजदूर थे जिन्हें उन्नाव के अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों को खीरो के निजी अस्पताल में लाया गया था। अगले आदेश तक मरम्मत कार्य रोक दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474250