search

बस्ती में मार्च तक पूरा कराने होंगे ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के काम, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Chikheang 3 hour(s) ago views 867
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। वित्तीय वर्ष 25-26 में स्वीकृत बिजली विभाग के सभी कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसमें सर्वांधिक कार्य ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के कराए जाने हैं। बस्ती जाेन में 470 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।

इसमें 25 केवीए को 63 तथा 63 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए 100 केवीए किया जाना है। मौसम को देखते हुए इन सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है जिससे गर्मी में आपूर्ति बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्या न आए।

बस्ती जनपद में 200 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जानी है इसमें 136 ट्रांसफार्मर 25 केवीए के हैं। जिनकी क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए किया जाना है, वहीं 64 ट्रांसफार्मर 63 केवीए क्षमता के हैं जिनकी क्षमता वृद्धि करते हुए 100 केवीए किया जाना है। जिसमें 178 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसी तरह बस्ती जाेन में कुल 470 ट्रांसफार्मर चिंहित किए गए हैं जिनकी क्षमता वृद्धि किया जाना जरूरी हैं जिसमें 420 कार्य कराए जा चुके हैं। इन कार्यों को पूरा कराने में माध्यमिक कार्य खंड के साथ ही कार्यशाला खंड भी सहयोग कर रहा है।

शुरूआती दौर पर कार्यशाला खंड ने पिकआवर में लगाए गए अपने वाहनों को उपलब्ध कराकर गांवों तक ट्रांसफार्मर पहुंचाने में सहयोग किया है। वहीं जहां बिल्कुल नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हैं उसमें भंडार खंड सहयोग कर रहा है।


वित्तीय वर्ष 25-26 में स्वीकृत कार्यों को 31 मार्च तक हरहाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैंं। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में लोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्या से परेशान न होना पड़े। शहरी क्षेत्र में ज्यादातर कर कार्य करा लिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कहीं कार्य पूरे नहीं हुए हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराने को कहा गया है। -वीके गुप्ता, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण, बस्ती जोन।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165153