search

चंदौली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, किशोर की मौत

cy520520 5 hour(s) ago views 906
  

चंदौली में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, किशोर की मौत।



जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

रोना गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र दिव्यांश तिवारी (14) और पुत्री जान्हवी तिवारी (12) हिनौली स्थितब सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्रा थे। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मवई कला स्थित अंडरपास के पास पहुंचे। वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैभव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ व अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160835