अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपना टीवी गेम शो \“व्हील ऑफ फॉर्च्यून\“ (Wheel of Fortune) होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान बातचीत में एक नॉर्थईस्ट कंटेस्टेंट ने मुंबई में उसके साथ हुए भेदभाव पर बात की। इस मामले पर अक्षय कुमार ने भी अपनी बात रखी और कटाक्ष किया। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखी।
लोग उड़ाते हैं नॉर्थईस्ट के लोगों का मजाक
ये सुनने के बाद अक्की भावुक भी हो गए। एपिसोड के दौरान, नॉर्थईस्ट की एक कंटेस्टेंट ने बताया कि मुंबई में उन्हें किस तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे की बनावट के कारण लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उनसे कहते थे कि चाइना चले जाओ। यहां तक कि उन पर कोविड-19 फैलाने का आरोप भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें- मार्च में अकेले नहीं आएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के साथ \“भूत बंगला\“ के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग
नॉर्थईस्ट से है अक्षय का मेकअप आर्टिस्ट
बातचीत आगे बढ़ने पर अक्षय कुमार ने मणिपुर के अपने मेकअप आर्टिस्ट किन को मंच पर बुलाया ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें। दर्शकों से उनका परिचय कराते हुए अभिनेता ने कहा, “मेरे साथ एक लड़का है, जो मेरा मेकअप करता है और मेरा ख्याल रखता है। वह यहीं है, किन।”
स्टेज पर आने के बाद किन ने बताया कि मणिपुर से होने के कारण उन्हें अक्सर मजाक और स्टीरियोटाइप का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर उन्हें संबोधित करने के लिए \“चीनी\“, \“चिंकी\“ और \“मोमो\“ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
सुनकर बेहद निराश हुए अक्षय कुमार
ये सब सुनकर अक्षय को गहरा धक्का लगा। इस पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए एक्टर ने कहा- \“आज किन को सुनने के बाद मुझे अहसास हो गया है कि इस तरह की चीजें होती हैं। मैं भारत के सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव होता है। वे सभी भारतीय हैं। वे उतने ही भारतीय हैं जितना मैं हूं, जितने आप हैं और जितने लोग यहां बैठे हैं।\“
This is why he’s called the People\“s Superstar. Standing up for North Indians and calling out the divide... Akshay sir, you have my respect forever #WheelOfFortune @akshaykumar pic.twitter.com/QAXySmbYDF — Vedika (@kaalajaadu___) February 19, 2026
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में?
अभिनेता ने हाल ही में सोनी टीवी के शो \“व्हील ऑफ फॉर्च्यून\“ के जरिए होस्ट के तौर पर टेलीविजन पर वापसी की है। फिल्मों की बात करें तो, वह फिलहाल \“भूत बंगला\“, \“हैवान\“ और \“वेलकम टू द जंगल\“ जैसी अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे।
बता दें कि इससे पहले जब अक्षय कुमार के पास कनाडा की सिटिजनशिप थी जब उनकी भी आलोचना हुई थी जबकि वो हमेशा से कहते आए कि मैं दिल से भारतीय हूं। इस चीज को विराम देते हुए अक्षय ने आखिरकार 15 अगस्त 2023 को भारतीय नागरिकता ले ली।
यह भी पढ़ें- पहले सगाई, फिर टूटी शादी... अक्षय ने की थी रवीना से बेवफाई! अब कहा- \“किसके लिंक-अप और ब्रेकअप नहीं होते?\“ |
|