search

पीएम आवास योजना में बड़ा अपडेट, लाभुक सूची फाइनल से पहले दोबारा होगा सत्यापन

deltin33 5 hour(s) ago views 742
  

PM Awas Beneficiary List Verification: बीडीओ ने आवास योजनाओं में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। फाइल फोटो  



संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Rural Housing: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले एक बार फिर से सत्यापन कराया जाएगा।

आवास योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बगहा-एक प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बीडीओ प्रदीप कुमार ने दिए।

बैठक में आवास पर्यवेक्षक, लेखपाल, आवास कर्मी, पंचायत सेवक, कार्यपालक सहायक एवं रोजगार सेवक मौजूद रहे। पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आवास योजना की सूची में किसी भी प्रकार की गलत इंट्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर दोबारा धरातल पर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सूची में किसी भी वास्तविक गरीब परिवार का नाम छूटना नहीं चाहिए, जबकि अपात्र व्यक्ति को किसी भी हालत में योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। यदि अवैध एंट्री या गलत सत्यापन पाया गया तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ ने यह भी चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। यदि किसी लाभुक से अवैध रूप से राशि वसूली की शिकायत सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति पर सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रखंड में कुल 2229 आवासों का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 961 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष आवासों को समय पर पूरा करने के लिए सभी कर्मियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474250