search

गाजीपुर में वाहन में लदे 11 गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

cy520520 4 hour(s) ago views 366
  

वाहन में लदे 11 गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रसूलपुर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक पर कुल 11 गोवंशीय पशुओं (8 गायों तथा 3 बच्चों) को क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार ले जाये जाते समय बरामद करने के साथ ही वाहन चालक सहित दो को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि वह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे इस समय मुखबिर से सूचना मिलने पर वह रसूलपुर के पास खड़े होकर वाहन के आने का इंतजार करने लगे।

कुछ ही देर में सलारपुर की ओर से भरौली की तरफ आते हुए पीले पानी से ढकी ट्रक को देखकर उसे रोक लिया गया भी हुई पन्नी खोलकर देखा तो उसमें आठ गायें और तीन बच्चे क्रूरता पूर्वक लादे गए थे। गोवंश पशु सहित ट्रक को बरामद करने के साथ ही उसमें बैठे दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम अखिलेश पांडेय अपने को मेरठ जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम मोहक्मपुर रोड निवासी तथा दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार अपने को बागपत जनपद के बलैनी थाना क्षेत्र के हड़िया खेरा का निवासी होना बताया।

बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार दो लोगों के अलावा गाड़ी मालिक सहित पांच अन्य के विरुद्ध वांछित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ज्वैलरी दुकान से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सामान बरामद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160706