यूरोप कंसल्टेंसी सेंटर के मालिक पर भी आरोप।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। अपराध शाखा कश्मीर की आर्थिक अपराधी विंग ने बांग्लादेश मेडिकल कालेज र्फजी दाखिले में चार आरोपियों पर मामला र्दज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार विंग ने श्रीनगर के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में एफआईआर संख्या 20-2025 में आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अपराधिक साज़िश के आरोप में आरोपपत्र दायर किया है।
बता देते हैं कि यह कार्रवाई एक लिखित शिकायत पर की गई जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता को उसके रिश्तेदार, पीरज़ादा आबिद पुत्र पीरज़ादा मोहम्मद नईम निवासी बिजबिहारा र्वतमान में आज़ाद बस्ती नटिपोरा श्रीनगर में रहते हैं, ने सैयद वसीम पुत्र सैयद बशीर अहमद निवासी करीमाबाद पुल बस्ती नटीपोरा, नटिपोरा के मालिक मेसर्स यूरोप कंसल्टेंसी सेंटर से मिलवाया था।
पीरज़ादा आबिद और सैयद वसीम समेत चार पर मामला
उन्होंने शिकायतकर्ता के बेटे को बांग्लादेश के एक मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। शिकायतर्कता को सैयद सुहैल ऐजाज़ पुत्र सैयद ऐजाज़ कादरी निवासी तक्या मगाम कोकरनाग र्वतमान में मुस्लिम आबाद, नुंद्रेश कालोनी बेमिना में रहते हैं, और ज़ैगाम खान पुत्र गुलाम मोहम्मद खान निवासी महमदिया कालोनी, बेमिना श्रीनगर, जो ओवरसीज़ कंसल्टेंसी के मालिक हैं, से मिलवाया गया।
उनके भरोसे पर, शिकायतर्कता ने पार्क व्यू मेडिकल कालेज में जमा करने के लिए लाखों रुपये फीस दी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से लाखों रुपये लिए, लेकिन कालेज में सिर्फ़ यूएसडी 8,000 (2021 के एक्सचेंज रेट के हिसाब से लगभग 6.04 लाख) जमा किए। बाकी रकम न देने पर,छात्र को कालेज छोड़ने के लिए कहा गया।
बैंक रिकार्ड, मेडिकल कालेज से आधिकारिक संचार और जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर, सभी चार आरोपी व्यक्तियों जिनकी पहचान पीरज़ादा आबिद पुत्र पीरज़ादा मोहम्मद नईम निवासी बिजबिहारा र्वतमान पता आज़ाद बस्ती नटिपोरा श्रीनगर, सैयद वसीम बशीर पुत्र सैयद बशीर निवासी करीमाबाद पुलवामा र्वतमान पता आज़ाद बस्ती नटिपोरा श्रीनगर, मेसर्स यूरोप कंसल्टेंसी सेंटर के मालिक, सैयद सुहैल एजाज पुत्र सैयद एजाज कादरी निवासी तक्या मगाम कोकरनाग र्वतमान पता मुस्लिम आबाद नुंद्रेश कालोनी बेमिना, ज़ैगाम खान पुत्र गुलाम. मोहम्मद खान निवासी बेमिना श्रीनगर (ओवरसीज कंसल्टेंसी के मालिक) के तौर पर हुई है,के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। |