सांसद प्रवीन खंडेलवाल का सामान इंडिगो की लापरवाही से गायब हो गया। फोटो: आर्काइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नई दिल्ली से बेलगावी यात्रा करने वाले एक सांसद ने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जताई है।
सांसद ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E-5237 से नई दिल्ली से बेलगावी तक यात्रा की। विमान समय पर गंतव्य तक पहुंच गया, लेकिन उनका सामान वहां नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि सामान की लोकेशन को लेकर एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी, भारी असुविधा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सामान में थे जरूरी दस्तावेज
सांसद के अनुसार, उनके बैगेज में महत्वपूर्ण और मूल्यवान दस्तावेज भी मौजूद हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जरूरी कपड़े और व्यक्तिगत सामान तुरंत खरीदने की मजबूरी पैदा हो गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सांसद ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को टैग करते हुए तत्काल जवाब और स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी हस्तक्षेप की मांग की।
‘सांसद के साथ ऐसा तो आम यात्री का क्या होगा?’
सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा अनुभव हो सकता है, तो आम यात्रियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने एयरलाइन की बैगेज मैनेजमेंट प्रणाली और परिचालन मानकों पर गंभीर सवाल उठाए।
फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के बाद एयरलाइन की सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रेखा सरकार का एक साल पूरा, CM ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड; पूरे हुए वादों की देखें लिस्ट
Shameful experience with @IndiGo6E.
I travelled from New Delhi to Belagavi on Flight 6E-5237 today. While I reached my destination, my baggage did not. There is no clarity on its whereabouts. This has caused me immense mental agony, serious inconvenience, and financial loss as I…— Praveen Khandelwal (@PKhandelwal_MP) February 20, 2026 |