search

27 फरवरी से लगेगा वसंतोत्सव, देहरादून राजभवन में छाएगी रंग-विरंगे फूलों की बहार

deltin33 2026-2-20 12:56:28 views 685
  

राज्यपाल ले ज (रि ) गुरुमीत सिंह. Jagran



राज्य ब्यूरो, देहरादून। राजभवन के लोकभवन में वसंतोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी से होगा। एक मार्च तक होगा आयोजन। राज्यपाल ले ज (रि ) गुरुमीत सिंह ने दी जानकारी।

उन्होंने कहा कि इस साल सोइल लेस तकनीक को भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया जायेगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक विभाग शामिल होंगे। इस बार नवाचार को भी प्राथमिकता दी गयी है।

यह आयोजन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक गौरव का भी अवसर है, बोले राज्यपाल। कहा, जब धरती पर फूल खिलते हैं तो एक सकारात्मकता भी जन्म लेती कहा, फूल पहाड़ों पर आर्थिकी का भी बड़ा आधार हैं।

अगर आध्यात्मिक नजरिये से देखें तो हर पूजा में चढ़े पुष्प हमें प्रकृति की अनंतता का भी संदेश देते हैं। पुष्प सदैव समरसता का संदेश देते हैं। आज के तनाव पूर्ण समय में प्रकृति से जुड़ना सदैव स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है।

इस साल की थीम पुष्पों के माध्यम से शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक कल्याण है। इस आयोजन के माध्यम से पुष्प से जुड़े समूहों को अवसर मिलेगा। कुल 165 पुरस्कार इस साल विजेताओं को दिये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- आ गई तारीख, देहरादून राजभवन में इस दिन से बिखरेगी वसंतोत्सव की सतरंगी छटा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131