search

गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, रात भर खाेजते रहे माता-पिता; गड्ढे में मिला बच्ची का शव

deltin33 2026-2-20 12:26:48 views 583
  

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपित। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया के पास खाली प्लाॅट में बच्ची का शव गड्ढे से बरामद हुआ।

पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपित शिवकुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित और बच्ची का परिवार दोनाें एक ही इमारत में रहते हैं। बच्ची आरोपित के साथ अक्सर खेलती भी थी।

जांच अधिकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने बीती रात करीब साढ़े 12 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। माता-पिता बच्ची को रात भर खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान हुई। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली। जिसके बाद शव बमराद किया गया। मामले में फोरेंसिक जांच जारी है।  

यह भी पढ़ें- चाइनीज ठग सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा, मास्टरमाइंड तक पहुंचने को विदेश मंत्रालय से मदद मांगेगी गुरुग्राम पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131