search

CRPF की वर्दी... नकली ID कार्ड और ट्रक के आगे लिखा POLICE; शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

LHC0088 2026-2-20 12:26:33 views 794
  

कैप्शन: पानीपत। थाना परिसर में खड़ा पुलिस लिखा कैंटर (दाएं)






जागरण संवाददाता, पानीपत। सीआइए वन की टीम ने पंजाब से पानीपत के रास्ते बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में होने वाली अवैध शराब की तस्करी के खेल का राजफाश किया है। टीम ने सूचना पर बुधवार सुबह सेक्टर-40 की पार्किंग में अवैध शराब व बीयर से भरे कैंटर सहित दो तस्करों को पकड़ा।

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कैंटर पर आगे पुलिस लिखवाया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वर्दी भी पहनी हुई थी। आरोपितों से फर्जी आइडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपितों की पहचान पानीपत के गांव खोजकीपुर के मोनू और गांव आटा के संदीप के रूप में हुई।
502 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद

कैंटर से 502 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद हुई है। आरोपितों ने पुलिस को बताया वह कैंटर पंजाब के पटियाला से बिहार लेकर जा रहे थे। इसके लिए उन्हें 25-25 हजार रुपये मिलते थे। वह इसी प्रकार से पहले भी अवैध शराब की तस्करी कर चुके हैं।

सीआरपीएफ की वर्दी और फोर्स के कैंटर के जैसे दिखने वाले कैंटर का इस्तेमाल करते थे, इसलिए पकड़ में नहीं आए थे। ये तस्कर 141 किलोमीटर की दूरी में दो राज्यों के छह जिलों की पुलिस को चकमा देकर दो बार अवैध शराब की सप्लाई कर चुके हैं। टोल टैक्स पर सीआरपीएफ की धौंस दिखा वीआइपी लाइन से निकलते थे। पुलिस ने आरोपितों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
अब गिरोह के सरगना की तलाश

पुलिस के अनुसार इस शराब तस्करी के नेटवर्क के पीछे कोई और है, जिसने इन आरोपितों को वर्दी, कैंटर व अन्य सामान उपलब्ध करवाया था। वह आरोपितों को कैंटर भरने और खाली करने के स्थान से दस किलोमीटर दूर मिलता था। ऐसे में पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।
12वीं पास हैं दोनों, अमीरी के चक्कर में बने तस्कर

दोनों आरोपित 12वीं पास हैं। अमीरी के चक्कर में नशा तस्करी का रास्ता चुना। दोनों के गांव पास में हैं, काफी समय से दोस्त हैं। उन्हें समझाया था वो सीआरपीएफ की वर्दी में तस्करी करेंगे तो लोकल पुलिस उन्हें नहीं रोकेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126