search

जालंधर में पत्नी का हंगामा; पति को दूसरी महिला संग घर में पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 3 hour(s) ago views 841
  

जालंधर में हंगामा करते हुए महिला।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में बाबू लाभ सिंह नगर में बीते शाम एक पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक महिला ने अपने पति को घर में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति व महिला को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब चार वर्ष पहले बाबू लाभ सिंह नगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। महिला पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति अक्सर मारपीट करता और उसे परेशान करता था।

महिला की मां ने बताया कि कुछ समय पहले भी दामाद ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें- ट्राईसिटी के लोगों को मिली बड़ी सौगात, 1463 करोड़ रुपये के रिंग रोड को केंद्र की मंजूरी
महिला बच्चों के कपड़े लेने पहुंची थी ससुराल

बताया जा रहा है कि वीरवार शाम महिला अपने बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान उसने पति को कमरे में दूसरी महिला के साथ देख लिया। इस पर उसने विरोध जताया और परिवार को इसकी जानकारी दी। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पहले भी पति की चैट पकड़ चुकी है और उसके स्क्रीनशॉट उनके पास थे, लेकिन पति ने मोबाइल तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के बीच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, मची अफरातफरी; अलर्ट पर सुरक्षाबल
महिला ने घर पर लगाया ताला

घटना के दौरान महिला ने घर पर ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। परिवार के बयानों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निजी विवादों के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने से बचें और किसी भी मामले में कानून का सहारा लें।

यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा के मुख्य सचिवों, डीजीपी को अवमानना नोटिस; मनमानी गिरफ्तारियों पर हाईकोर्ट सख्त
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162963