राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय में जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए।
इस योजना के दायरे में परिषद के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन और पूर्णकालिक शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल किए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) के रसोइये और उनके आश्रित परिवार भी योजना का लाभ पाएंगे।
सभी पात्र लाभार्थियों का बिंदुवार डाटा तैयार कर 30 जून तक बेसिक शिक्षा निदेशक के माध्यम से साचीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजा जाएगा। |