search

वेंटिलेटर पर Salim Khan! पिता की हेल्थ अपडेट रिवील होने से क्या नाराज हुए बड़े बेटे Salman Khan?

deltin33 3 hour(s) ago views 117
  

सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील होने पर सलमान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टर्स ने मीडिया के साथ बातचीत में सलीम की हेल्थ अपडेट दी।

अब ऐसी खबर आ रही है कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स का यूं सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील करना सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार को रास नहीं आया। वे सलीम खान से जुड़ी अफवाहों से बचना चाह रहे हैं और प्राइवेसी चाहते हैं।
सलीम खान की हेल्थ को लेकर सतर्क परिवार

सलमान खान ने डॉक्टर्स से साफ लफ्जों में मना किया है कि वे दोबारा ऐसा न करें। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फैमिली के एक क्लोज सोर्स ने बताया है कि हेल्थ एक प्राइवेट मामला है। आइडियली, मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया जाना चाहिए और कोई भी कम्युनिकेशन पूरी तरह से परिवार पर छोड़ देना चाहिए।

  
पिता को लेकर प्राइवेसी चाहते हैं सलमान

सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सलमान खान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ बता दिया है कि वे आगे कोई और डिटेल्स नहीं बताना चाहते हैं। यह समझा जा सकता है कि सलीम साब की सेहत में लोगों की बहुत दिलचस्पी है, लेकिन मेडिकल जानकारी एक कॉन्फिडेंशियल मामला है। परिवार सलीम खान की हालत के बारे में किसी भी तरह की फालतू की अटकलों या मीडिया स्क्रूटनी से बचना चाहता है।“
सलीम खान को क्या हुआ था?

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया के साथ बातचीत में सलीम खान की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, “उन्हें झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर हाई था। हमने उनका इलाज किया। हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा ताकि उनकी हालत और खराब न हो। ऐसा इसलिए नहीं था कि उनकी हालत क्रिटिकल थी। हमने वो जांच की जो जरूरी थीं।“

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के स्टारडम पर भारी पड़े थे Salim Khan, सलमान के पापा ने ली थी महानायक से ज्यादा फीस

  
ICU में थे सलीम खान

डॉक्टर ने आगे बताया था, “आज हमने उन पर एक छोटा सा प्रोसीजर किया है। मैं इसकी डिटेल्स में नहीं जाऊंगा। वह ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। कल तक वह वेंटिलेटर से हट जाएंगे। वह काफी ठीक हैं। मैं समझता हूं कि उम्र एक फैक्टर है। इसीलिए ठीक होने के प्रोसेस में समय लगेगा।“

यह भी पढ़ें- सलमान के पिता Salim Khan की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट, Battle of Galwan एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है हालत?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473926