search

पंजाब में 20 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: करीब एक हफ्ते तक शुष्क रहेगा वेदर, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

deltin33 4 hour(s) ago views 441
  

पंजाब में 25 फरवरी तक शुष्क मौसम का अनुमान (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम ड्राई बना रहेगा। मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। गुरुवार की बात करें तो राज्य के विभिन्न जिलों में धूप निकली। फिलहाल, सुबह-शाम ही ठंडक का एहसास हो रहा है।

गुरुवार को जिला रूपनगर में दिन का तापमान सबसे अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद लुधियाना का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम अमृतसर का 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घटे में राज्य का औसतन तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार, 25 फरवरी तक मौसम ड्राई बना रहेगा। मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473935