search

Uttarakhand Weather: बारिश या बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं, आज 26 डिग्री पहुंचेगा पारा

LHC0088 2026-2-20 06:56:14 views 722
  

मौसम साफ रहेगा। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

बारिश व बर्फबारी का अलर्ट कहीं भी जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही।

मुक्तेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में मौसम ने फिर ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमा, अब बढ़ेगी गर्मी

यह भी पढ़ें- धनबाद में मतदान के दिन मौसम की भविष्यवाणी पर संकट, स्टेशन जून से बंद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126