search

12 घंटे में सैलून संचालक की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवक ने ईंट से कुचलकर ली थी जान

deltin33 Yesterday 23:27 views 164
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में की गई सैलून संचालक की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। सैलून संचालक ने शराब के नशे में युवक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस पर युवक ने ईंट से कुचलकर सैलून संचालक की हत्या की गई थी।

पुलिस ने गिनौराशेख निवासी हत्यारोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात कमालपुर निवासी 58 वर्षीय सैलून संचालक शमीम अहमद की कोतवाली देहात क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर में ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

बुधवार की सुबह सैलून संचालक का शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला था। शमीम अहमद शहर के भूड़ चौराहा पर सैलून है। शमीम अहमद के बेटे वसीम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 12 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का अनावरण कर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव गिनौराशेख निवासी सोहेल पुत्र शौकीन 17 फरवरी की रात 10 बजे शमीम के सैलून पर बाल कटवाने गया था। इसके बाद शमीम ने उससे कहा कि वह आज उसके पास ही सोएगा। उसके बाद सोहेल और शमीम ने साथ मिलकर निर्माणाधीन मकान में शराब पी।

शमीम अहमद ने सोहेल के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसका सोहेल ने विरोध किया, तो शमीम ने अभद्रता की। इससे नाराज होकर सोहेल ने पास में पड़ी ईंट से शमीम के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा हत्या करने के बाद शमीम का फोन लेकर गेट के ऊपर से कूद कर भाग गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट व शमीम का मोबाइल फोन बरामद कर दिया है। आरोपित का चालान कर दिया है।

दामाद से फोन पर बोला आरोपित मैंने शमीम की हत्या कर दी

सैलून संचालक शमीम की हत्या करने के बाद आरोपित उसका मोबाइल फोन ले गया। तभी शमीम के गाजियाबाद निवासी दामाद ने उनको फोन किया कि उनकी बेटी गाजियाबाद से मायके आने के लिए बस में बैठ गई है। शमीम का फोन सोहेल ने रिसीव किया और दामाद से कहा कि उसने शमीम की हत्या कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473749