search

हजारीबाग में पूर्व विधायकों की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

cy520520 Yesterday 21:58 views 235
  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने हजारीबाग जिला प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में गलत तरीके से कांग्रेस के पूर्व विधायकों योगेंद्र साव एवं निर्मला देवी को हिरासत में रखा गया है।

दोनों लोग नियमित तौर पर ग्रामीणों की जमीन के अधिग्रहण के उपरांत मुआवजा भुगतान की मांग कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से दोनों पूर्व विधायकों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

इसके साथ ही उपायुक्त से 2013 के भू अधिग्रहण अधिनियम के तहत ग्रामीणों को मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने ने कहा कि माइनिंग इलाके में लोगों को जमीन के बदले मुआवजा दिलाने के लिए दोनों नेता प्रयासरत थे, जिन्हें प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा मौजूद थे।

दरअसल, जमीन, फैक्ट्री और 2013 भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर पिछले 50 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच गुरुवार को प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और विधायक निर्मला देवी को पुलिस हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पत्नी के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया, हजारीबाग में दे रहे थे धरना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160319