search

शिमला में मिट्टी के नीचे दबने से मजदूर की मौत: सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा, यूपी का रहने वाला था मृतक

Chikheang 2026-2-19 20:56:50 views 1145
  

ठियोग में सड़क निर्माण के दौरान हादसा (फाइल फोटो)



संवाद सूत्र, ठियोग (शिमला)। शिमला के जगोड़ा गांव के पास गुरुवार को धमांदरी सड़क के निर्माण के दौरान मिट्टी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वहां कार्य कर रहा एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान मुकेश (निवासी - सहारनुपर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244