search

जम्मू में कम बिरयानी परोसने पर बवाल: ग्राहक के विरोध पर ढाबा मालिक ने तलवार से किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 20:56 views 236
  

बिरयानी की मात्रा पर विवाद में युवक पर हमला (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बिरयानी की कम मात्रा को लेकर हुए विवाद में ढाबा मालिक और उसके साथियों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में बस स्टैंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर ली। घायल युवक अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जम्मू के विभिन्न इलाकों में मेलों के दौरान झूले लगाने का काम करता है।

घायल युवक अनिल ने पुलिस को बताया कि वह बीते कुछ दिनों से नगरोटा इलाके में झूले लगा रहा था और गुरुवार तड़के करीब एक बजे अपने घर उत्तर प्रदेश जाने के लिए जम्मू बस स्टैंड पहुंचा था। बस का इंतजार करते समय वह एक ढाबे में बिरयानी खाने गया। युवक का आरोप है कि प्लेट में कम बिरयानी दिए जाने को लेकर उसकी ढाबा मालिक से कहासुनी हो गई।

वहीं, विवाद बढ़ने पर ढाबा मालिक कुकी (निवासी कबीर बस्ती) ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर तेजधार हथियारों से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इतना ही नहीं, मारपीट के बाद ढाबा मालिक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में एक सफेद रंग की कार में सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और कार से उतरते ही उन्होंने भी अनिल पर हमला कर दिया। लगातार हमलों से घायल युवक किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड थाना प्रभारी (एसएचओ) इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक कुकी और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तीन तेजधार हथियार, जिनमें तलवार और टोके शामिल हैं, बरामद कर लिए।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से तीन अन्य युवकों की पहचान हुई, जो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने उनकी तलाश कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों सुमित कंडियारी ( निवासी बावा मोहल्ला, रेहडी पुल्ली, जम्मू), अंश गुप्ता (निवासी शक्ति नगर, जम्मू) और सन्नी कुमार ( निवासी कबीर बस्ती, जम्मू) के रहने वाले हैं।

बस स्टैंड पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160331