search

इटारसी में रफ्तार का कहर : 8 साल की मासूम को कार ने मारी टक्कर, 5 फीट तक उछलकर गिरी, हालत गंभीर

Chikheang Yesterday 20:27 views 1065
  

सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने टक्कर मारी (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के इटारसी में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गोकुल नगर खेड़ा क्षेत्र में सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
5 फीट हवा में उछली, 20 फीट तक घिसटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची हाईवे पार करने के लिए खड़ी थी। जैसे ही वह दौड़ते हुए सड़क पार करने लगी, इटारसी से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही बच्ची करीब पांच फीट तक हवा में उछली और फिर सड़क पर गिरकर 15 से 20 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे की भयावहता ने इलाके में सनसनी फैला दी।
चालक मौके से फरार

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि टक्कर मारने के बाद चालक न तो रुका और न ही घायल बच्ची की मदद की। वह कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
बच्ची की हालत नाजुक

घायल बच्ची शिवन्या रावत को परिजन तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के सिर, चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाए वीडियो में दोनों पर लगाए गंभीर आरोप
मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बच्ची के पिता राजू रावत खेड़ा क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164643