search

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: खुले नाले में साइकिल लेकर गिरा बच्चा, पेट में सरिया घुसने से मौत

Chikheang 3 hour(s) ago views 801
  

फाइल फोटो - कन्हैया।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नाला निर्माणा में बरती जा रही लापरवाही से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की शाम करीब चार चिलुआताल के मानबेला में हुई। साइकिल से घर लौट रहे 12 वर्षीय कन्हैया चौरसिया नाले में जा गिरा। नाले में खड़ी सरिया पेट में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का पुत्र कन्हैया वार्ड नंबर 5 मनबेला, राप्ती नगर विस्तार कालोनी से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जिस स्थान पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। नाले का ढक्कन खुला था और अतिरिक्त लोहे की छड़ बाहर की ओर निकली हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कन्हैया जैसे ही वहां पहुंचा, साइकिल का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे खुले नाले में गिर पड़ा। गिरते समय नाले में खड़ी सरिया उसके पेट में आर-पार घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों चीख सुनकर उसे बाहर निकाला।  

परिजन तत्काल बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि पेट में सरिया घुसने से अंदरूनी अंगों को गंभीर क्षति पहुंची और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे जान नहीं बचाई जा सकी। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें- होली पर मुंबई और जोधपुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, यात्री नोट कर लें शेड्यूल

मां बेसुध हो गईं, जबकि पिता और अन्य परिजन बदहवास हालत में अस्पताल परिसर में ही रोते-बिलखते रहे। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुले नाले और बाहर निकली सरिया की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पिता श्याम सुंदर चौरसिया ने चिलुआताल थाने में लिखित तहरीर देकर ठीकेदारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उनका आरोप है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के मानक पूरे किए गए होते तो उनका बेटा आज जिंदा होता।
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदारों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164500