search

पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा, इस दावे के साथ CM ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

deltin33 7 hour(s) ago views 795
  

चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ा देंगे। वीरवार को ऐसी धमकी भरी ई-मेल आई है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पंजाब सचिवालय और कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया है। डॉग और बम स्क्वायड जांच में हुटा है।  

धमकी में कहा गया है कि सीएम ऑफिस में दोपहर 2:11 बजे और चंडीगढ़ कोर्ट में 3:11 बजे विस्फोट होगा। सुरक्षा एजेंसियाों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। चंडीगढ़ कोर्ट और पंजाब सचिवालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हाल ही में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों के अलावा फोर्टिस अस्पताल और सेक्रेटरिएट में बम धमाके की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी भरी ई-मेल का आईपी एड्रेस विदेश का आता है। इसी वजह से धमकी देने वाले तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473603